Tuesday, April 29, 2025 11:24 AM
Inside Bharat TV Logo

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

  1. Home
  2. sports
  3. ABET accreditation reaffirms UTSA’s

Travel

नए साल पर जश्न मनाने के लिए बजट के अंदर इन 5 जगहों पर घूमकर आएं, रोमांच से भरपूर रहेगा ट्रिप

December 28, 2024/Vikas Goswami

न्यू ईयर का सेलिब्रेशन के लिए अब ज्यादा दिन बचे नहीं है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहें तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। कम बजट में आप नए साल का जश्न मना सकते है। फैमिली और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने में काफी मजा आता है। अगर आप भी घूमने के लिए कम खर्चे में ट्रिप का प्लान कर रहें है, तो चलिए हम आपको बताते हैं ये 5 बेहतरीन जगहें।


साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर चला है। कुछ दिनों में हम सभी नए साल 2025 का वेलकम करने जा रहे हैं। ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए के लिए ज्यादा दिन नहीं बचें। अगर आप  कहीं दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। कम बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए आप भारत के इन खूबसूरत जगहों पर जरुर जाएं। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए आप इन 5 खूबसूरत जगहों पर जाएं।


ऋषिकेश

 नए साल का सेलिब्रेशन के लिए आप कम बजट में ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बोट राइडिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यहा पर आप गंगा आरती लाइव देख सकते हैं। ऋषिकेश में कई फेमस जगहें जहां आप जा सकते हैं जैसे कि परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ मंदिर देखने जा सकते हैं।

 

जयपुर

न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए आप कम खर्चे में पिंक सिटी जयपुर जा सकते हैं। यहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर आप पत्रिका गेट, सिटी प्लेस, हवा महल और कई लोकप्रिक म्यूजियम देख सकते हैं। अब आप जयपुर में भी पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर ब्लून का मजा ले सकते हैं। आप यहां पर लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं।


मनाली

अगर आप न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए बर्फबारी लुत्फ ले सकते हैं। इस समय मनाली में स्नोफॉल हो रहा है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं इसके साथ ही लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं। यहां पर शॉपिंग भी कर सकते हैं। न्यू ईयर के जश्न मनाने के लिए मनाली सबसे बेस्ट जगह है। आप कम बजट के लिए हॉस्टल में रुक सकते हैं, ये ज्यादा महंगे नहीं होते है। यहां पर रेंट  पर टैक्सी और बाइक मिल जाती है।

ऊटी 

यदि आप न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए दक्षिण भारत की तरफ जाना चाहते हैं, तो आप साउथ की सबसे बेस्ट जगह ऊटी जा सकते हैं। यहां पर चाय बगान काफी सुंदर देखने को मिलेंगे। सर्दी दौरान यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप कम बजट में यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।


 उदयपुर

राजस्थान का यह शहर झीलों के नाम से जाना जाता है। लेक ऑफ सिटी उदयपुर में आप नए साल का वेलकम अच्छे से कर सकते हैं। यहां पर आप लेक व्यू देख सकते हैं और लोकप्रिय म्यूजियम व इमारत देख सकते हैं। कम बजट में आप उदयपुर अच्छे से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते है। 


शिमला

अगर आपको पहाड़ों पर जाना सबसे ज्यादा पसंद है, तो आप शिमला जा सकते हैं। यहां पर बर्फबारी का मजा आप ले सकते हैं। शिमला में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं। यहां पर आप सुंदर चर्च देख सकते हैं। शिमला का सबसे फेमस मॉल रोड़ पर घूमने जा सकते हैं।


सरिस्का, राजस्थान

अगर आप न्यू ईयर को सेलिब्रेट प्राकृतिक और जनवरों के बीच करना चाहते हैं, तो आप सरिस्का घूमने जा सकते हैं। वाइल्ड लाइफ का मजा लेने के लिए आप यहां जरुर घूमने जाएं। यहां पर आप पार्टी भी कर सकते हैं। जंगल घूमने के लिए यह  सबसे बेस्ट जगह है। फैमिली और दोस्तों के साथ इस जगह पर आप जरुर घूमने जाएं।

logo2

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

Inside Bharat TV न केवल प्रमुख खबरों को प्रस्तुत करता है, बल्कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं को भी राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य करता है। यह प्लेटफार्म उन मुद्दों को भी उजागर करता है, जो अक्सर मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज हो जाते हैं, जैसे कि क्षेत्रीय विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक समस्याएं।

Gallery
images
images
images
images
images
images
images
images
images
Copyright © 2024Anuj Kumar