Saturday, April 19, 2025 12:04 AM
Inside Bharat TV Logo

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

  1. Home
  2. sports
  3. ABET accreditation reaffirms UTSA’s

Technology

हर कोई नहीं जानता बिना इंटरनेट Google Maps चलाने का तरीका, आप तुरंत जान लें

December 28, 2024/Anjana Singh
 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल मैप्स काफी सुविधाजनक है, लेकिन इसके लिए हमेशा स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। रिमोट एरियाज में जहां स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन न हो वहां काफी दिक्कत होती है। लेकिन, काफी सारे लोगों को गूगल मैप्स के सभी फीचर्स की जानकारी नहीं होती है। ऐसा ही एक फीचर मैप्स को ऑफलाइन इस्तेमाल करने वाला है। यजूर्स गूगल मैप्स को बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका।


इंटरनेट के बिना गूगल मैप्स इस्तेमाल करने के लिए ये हैं स्टेप्स:
बिना इंटरनेट एक्सेस वाले एरियाज में जाने से पहले, ऑफलाइन यूज के लिए मैप्स डाउनलोड करना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके स्टेप्स:


  • गूगल मैप्स ओपन करें।
  • प्रोफाइल आइकन > ऑफलाइन मैप्स > सेलेक्ट योर ओन मैप पर टैप करें।
  • डाउनलोड करने के लिए एरिया सेलेक्ट करने के लिए जूम इन या आउट करें, फिर डाउनलोड बटन पर टैप करें।
  • ऑफलाइन मैप्स काफी स्टोरेज स्पेस (एरिया के आधार पर 1.5 GB या उससे ज्यादा तक) कंज्यूम कर सकते हैं।
  • फिर ऑफलाइन होने पर उस जगह पर जाकर इस डाउनलोड किए गए मैप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आपको बता दें कि माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करने वाले डिवाइसेज के लिए, डाउनलोड किए गए मैप्स को प्रोफाइल आइकन > ऑफलाइन मैप्स > गियर आइकन > स्टोरेज प्रेफरेंसेस में जाकर और एसडी कार्ड सेलेक्ट करके एसडी कार्ड में ट्रांसफर किया जा सकता है।




मैप एक्सपायरी को समझें

ऑफलाइन मैप्स केवल कुछ हफ्तों तक चलते हैं और लगभग 15 दिनों के बाद अगर रिफ्रेश नहीं किया जाता है तो ऑटोमैटिकली एक्सपायर हो जाते हैं। गूगल मैप्स कभी-कभी मैप्स पर रूट्स, बिजनेसेस और इंफ्रास्ट्रक्चरल बदलावों को अपडेट करता है। मैप्स को अपडेटेड रखने के लिए ऑफलाइन मैप्स के ऑटोमैटिक अपडेट्स को ऑन करने की सलाह दी जाती है।

ऑफलाइन मिलते हैं कम फीचर्स

ऑफलाइन मैप्स पर प्लेसेस सर्च करना, नेविगेट करना और डायरेक्शन लेने जैसे काम किए जा सकते हैं। लेकिन कुछ सर्विसेज जैसे- रियल-टाइम ट्रैफिक, अल्टरनेटिव रूट्स, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बाइक/वॉक डायरेक्शन उपलब्ध नहीं होते।यानी कुलमिलाकर कहा जाए तो Google मैप्स की ऑफलाइन फीचर की वजह से अब बिना इंटरनेट के ट्रैवल करना कोई चुनौती नहीं रह गई है। मैप्स डाउनलोड करके, यूजर्स जरूरी नेविगेशन टूल एक्सेस कर सकते हैं, अपडेट पा कर सकते हैं और सीमाओं को समझ सकते हैं।


logo2

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

Inside Bharat TV न केवल प्रमुख खबरों को प्रस्तुत करता है, बल्कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं को भी राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य करता है। यह प्लेटफार्म उन मुद्दों को भी उजागर करता है, जो अक्सर मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज हो जाते हैं, जैसे कि क्षेत्रीय विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक समस्याएं।

Gallery
images
images
images
images
images
images
images
images
images
Copyright © 2024Anuj Kumar