Saturday, April 19, 2025 12:24 AM
Inside Bharat TV Logo

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

  1. Home
  2. sports
  3. ABET accreditation reaffirms UTSA’s

Technology

OnePlus ने लॉन्च किया ये नया टैबलेट, 144Hz डिस्प्ले से है लैस, 9,520mAh की है बैटरी

December 28, 2024/Anjana Singh
 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Pad को बीते दिनों कंपनी की Ace 5 सीरीज के साथ चीन में लॉन्च किया गया। ये Oppo Pad 3 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च हुआ है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था और इसमें वही कोर इंटरनल हैं। वनप्लस पैड में 11.61-इंच 2.8K IPS LCD स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मौजूद है। टैबलेट Android 15 बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस है।


OnePlus Pad की कीमत


वनप्लस पैड की कीमत चीन में 8GB + 128GB ऑप्शन के लिए CNY 2,099 (लगभग 24,000 रुपये) से शुरू होती है। हालांकि, कंपनी इस वेरिएंट पर CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) की सीमित समय की छूट दे रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) हो जाएगी। ये टैबलेट 8GB + 256GB और 12GB + 256GB कॉन्फ़िगरेशन में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः CNY 2,399 (लगभग 28,000 रुपये) और CNY 2,699 (लगभग 31,000 रुपये) है। वहीं, 12GB + 512GB वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत CNY 3,099 (लगभग 36,000 रुपये) है। 2024 वनप्लस पैड को दो कलर ऑप्शन्स- डीप ऐश और टुंड्रा ग्रीन में पेश किया गया है।


OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशन्स


वनप्लस पैड में 11.61 इंच की 2.8K (2,800 x 2,000 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैंपलिंग रेट 480Hz और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक है। इसमें 4nm octa-core MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जिसे Arm Mali-G615 MC6 GPU, 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ये टैबलेट Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसका डाइमेंशन 257.75 x 189.11 x 6.29 मिमी है और इसका वजन 533 ग्राम है।


फोटोग्राफी के लिए वनप्लस पैड में LED फ्लैश के साथ एक 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेंसर है। ये ऑडियो प्लेबैक के लिए हाई-रेज सर्टिफाइड क्वाड स्पीकर यूनिट से लैस है। इसमें 67W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,520mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज से, वनप्लस पैड में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

logo2

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

Inside Bharat TV न केवल प्रमुख खबरों को प्रस्तुत करता है, बल्कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं को भी राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य करता है। यह प्लेटफार्म उन मुद्दों को भी उजागर करता है, जो अक्सर मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज हो जाते हैं, जैसे कि क्षेत्रीय विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक समस्याएं।

Gallery
images
images
images
images
images
images
images
images
images
Copyright © 2024Anuj Kumar