Saturday, April 19, 2025 1:00 AM
Inside Bharat TV Logo

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

  1. Home
  2. sports
  3. ABET accreditation reaffirms UTSA’s

Health

रोजाना बस इतने किलोमीटर कर लीजिए Walk, डिप्रेशन की समस्या हो जाएगी दूर! जानिए सही तरीका

December 28, 2024/Vikas Goswami
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पैदल चलना सेहत के लिए काफी अच्छा है। पैदल चलने वाले तंदुरुस्त तो रहते ही हैं साथ ही काफी एक्टिव रहते हैं। इसलिए कोशिश यह करनी चाहिए कि रोजाना आप पैदल चलें। लेकिन हर किसी के जहन में यह सवाल रहता है कि पैदल तो चलना है लेकिन पैदल कितना चलना है जिससे सेहत ठीक रहे।


यह सवाल दिमाग में आना भी वाजिब है। लेकिन इसके अलग-अलग जवाब लोग देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पैदल चलना कितना जरूरी है और पैदल चलने से कितने फायदे हैं। ऐसे में आपको यह भी जानना चाहिए कि रोजाना आपने कितने कदम चलना है। 


वॉक करना एक अच्छा व्यायाम है, लेकिन यदि आप इसके फायदे नहीं देख पा रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ कारण हैं जिनकी वजह से वॉक करने के बावजूद फायदा नहीं हो पा रहा है।

वॉक की गति और दूरी: यदि आप बहुत धीमी गति से या बहुत कम दूरी पर वॉक कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। इसलिए बहुत धीमी गति से चलने वालों को वॉकिंग का उतना फायदा नहीं मिल पाता जितना तेज गति से चलने वालों को मिलता है।



रेगुलर करें वॉक: आप नियमित रूप से वॉक नहीं कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। कई लोग गैप लेकर वॉक करते हैं जो फिर सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रहता। इसलिए रेगुलर वॉक की आदत डालें। अगर आप रोजाना 5 हजार कदम से ज्यादा चल रहे हैं तो यह काफी अच्छा है। स्टडी बताती है कि आपको डिप्रेशन से दूर रहने के लिए कम से कम 7500 कदम चलने चाहिए। 


वॉक के दौरान मोबाइल का यूज: अगर आप वॉक के दौरान अन्य गतिविधियां जैसे कि मोबाइल फोन का उपयोग या संगीत सुनना कर रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं हो पाएंगे। वॉक करते हुए केवल वॉक ही करें। अगर आप अपने दिमाग को किसी अन्य जगह पर लगाते हैं तो वॉक का फायदा नहीं ले पाएंगे। 


वॉक के बाद आराम: रोजाना वॉक के बाद पर्याप्त आराम नहीं ले रहे हैं, तो इसके फायदे नहीं होंगे। कोशिश करें कि वॉक करने के बाद आप कुछ देर आराम करें। रोजाना कितना चलना है पैदल, यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि उम्र, वजन, और स्वास्थ्य लक्ष्य।


आम तौर पर, वयस्कों के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना अनुशंसित होता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पैदल चलने की गति और दूरी भी महत्वपूर्ण हैं। आदर्श रूप से, आपको मध्यम गति से चलना चाहिए और रोजाना कम से कम 5-7 किलोमीटर चलना चाहिए।

logo2

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

Inside Bharat TV न केवल प्रमुख खबरों को प्रस्तुत करता है, बल्कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं को भी राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य करता है। यह प्लेटफार्म उन मुद्दों को भी उजागर करता है, जो अक्सर मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज हो जाते हैं, जैसे कि क्षेत्रीय विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक समस्याएं।

Gallery
images
images
images
images
images
images
images
images
images
Copyright © 2024Anuj Kumar