Saturday, April 26, 2025 7:33 PM
Inside Bharat TV Logo

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

  1. Home
  2. sports
  3. ABET accreditation reaffirms UTSA’s

Sports

खो-खो वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला होगा भारत-पाकिस्तान के बीच, सलमान खान बने ब्रांड एंबेसडर

December 27, 2024/Vikas Goswami

IBTV, स्पोर्ट्स डेस्क खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) ने भारतीय सुपरस्टार सलमान खान को पहले खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी के बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा। इसकी घोषणा नेशनल प्लेयर ट्रेनिंग कैंप के दौरान की गई, जिसमें केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एमएस त्यागी, भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ी, कोच और मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे।


पहले खो-खो विश्व कप में 24 देशों की 21 पुरुष और 20 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन में खिलाड़ियों का कौशल और खेल का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रशिक्षण शिविर में आयोजित डेमो मैच में भारत के प्रमुख खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें प्रतीक वाइकर, आदित्य गणपुले, रामजी कश्यप, प्रियंका इंगले, मीनू, नसरीन और अन्य शामिल रहे।





अध्यक्ष ने किया खुलासा


केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा कि इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। लेकिन, अभी पाकिस्तान के वीजा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जिस वजह से यह कहना मुश्किल है कि वह भारत में कब आएंगे। वहीं यहीं कारण है कि अभी तक खो-खो का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलिंपिक संघ ने भी खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया (केकेएफआई) के साथ साझेदारी करते हुए इस आयोजन को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।



पहली बार होगा खो-खो का वर्ल्ड कप


भारतीय खो-खो महासंघ भारत में इस खेल का राष्ट्रीय शासी निकाय है। हर साल यह पुरुष, महिला और जूनियर वर्गों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करता है। अल्टीमेट खो-खो लीग (यूकेके) का आयोजन भी केकेएफआई के सहयोग से किया जाता है। पहला खो-खो विश्व कप भारतीय पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस आयोजन से खो-खो के वैश्विक विस्तार और लोकप्रियता को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

logo2

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

Inside Bharat TV न केवल प्रमुख खबरों को प्रस्तुत करता है, बल्कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं को भी राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य करता है। यह प्लेटफार्म उन मुद्दों को भी उजागर करता है, जो अक्सर मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज हो जाते हैं, जैसे कि क्षेत्रीय विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक समस्याएं।

Gallery
images
images
images
images
images
images
images
images
images
Copyright © 2024Anuj Kumar