Saturday, April 26, 2025 7:45 PM
Inside Bharat TV Logo

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

  1. Home
  2. sports
  3. ABET accreditation reaffirms UTSA’s

Sports

PKL 11 Eliminator 2: यू मुंबा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे पटना पाइरेट्स, दबंग दिल्ली से होगी भिड़ंत

December 27, 2024/Vikas Goswami

IBTV, स्पोर्ट्स डेस्क प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम के नाम का खुलासा हो गया। गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के एलिमिनेटर-2 मुकाबले में यू मुंबा को 31-23 से हराकर तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स चौथी सेमीफाइनलिस्ट बनी। पटना को अब सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली केसी का सामना करना होगा।


मुंबा के डिफेंस ने अच्छी शुरुआत की और पहली रेड पर देवांक को लपक लिया, लेकिन अयान ने परवेश को बाहर कर उन्हें रिवाइव करा लिया। अजीत ने गुरदीप को बाहर किया तो देवांक ने सुनील के रूप में बड़ा शिकार कर लिया। इसके बाद पटना ने लगातार दो अंक के साथ स्कोर 4-2 कर दिया। फिर अयान ने चार के डिफेंस में लोकेश को आउट कर मुंबा के लिए सुपर टैकल आन कर दिया।





मुंबा के डिफेंस ने किया पलटवार


मुंबा ऑलआउट की कगार पर थे, लेकिन जफर ने मल्टीप्वाइंटर के साथ एक रिवाइव ले लिया। जल्द ही पहला ऑलआउट ले पटना ने 11-5 की लीड ले ली। ऑलइन के बाद मुंबा के डिफेंस ने पलटवार कर देवांक को लपक लिया। 10 मिनट बाद पटना 11-6 से आगे थे। ब्रेक के बाद पटना ने रोहित, जफर और अजीत को बाहर कर लीड दोगुनी कर दी ।



ब्रेक के बाद पटना ने बनाई बढ़त


इस बीच मुंबा के डिफेंस ने देवांक का शिकार किया तो अजीत को लपक अयान ने सुपर टैकल के दो अंक ले लिए। 30 मिनट के बाद पटना 22-17 से आगे थे। ब्रेक के बाद पटना ने लीड सात की कर ली। हालांकि, डू ओर डाई रेड पर मुंबा ने अयान को लपक लिया। अजीत का शिकार कर पटना ने इसका जवाब दिया। फिर रोहित लपक लिए गए।



अंत में मुंबा को लौटना पड़ा घर


लीड 9 की हो चुकी थी और अब सिर्फ 4 मिनट बचे थे। फिर देवांक ने एक अंक के साथ मुंबा को ऑलआउट की ओर धकेला, लेकिन धनसेकर ने उसे उबार लिया। अगली रेड पर भी धनसेकर ने अंक लिया। इसके बाद मुंबा ने वापसी की तमाम कोशिशें की लेकिन उसका प्रयास नाकाम रहा और वह घर लौटने को मजबूर हुई।

logo2

Inside Bharat TV एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ वेब न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आपको पूर्वांचल की हर छोटी बड़ी खबरों से जोड़ें रखने का प्रयास किया जाता है।

Inside Bharat TV न केवल प्रमुख खबरों को प्रस्तुत करता है, बल्कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं को भी राष्ट्रीय पटल पर लाने का कार्य करता है। यह प्लेटफार्म उन मुद्दों को भी उजागर करता है, जो अक्सर मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज हो जाते हैं, जैसे कि क्षेत्रीय विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक समस्याएं।

Gallery
images
images
images
images
images
images
images
images
images
Copyright © 2024Anuj Kumar